REGENT ACADEMIC TRUST: AN INTRODUCTION
रिजेंट एकेडमिक ट्रस्ट रिजेंट एकेडमिक ट्रस्ट की स्थापना वर्ष 2025 में हुई। वर्ष 2015 से यह रिजेंट एकेडमिक ट्रस्ट एक टीम के रूप में संचालित था। शिक्षकों, छात्रों एवं अभिभावकों के सामूहिक सहयोग से अनेक उल्लेखनीय सामाजिक कार्य तथा शिक्षा के क्षेत्र में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किया। टीम के द्वारा अति पिछड़े क्षेत्रों में निःशुल्क शिक्षा शिविर का आयोजन किया जाता रहा है। वर्तमान में यह संस्था अनाथ बच्चों की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने के प्रति कटिबद्ध है। साथ ही, सात दिव्यांगजनों एवं सात बुजुर्ग विधवा माताओं की सेवा में इस संस्था का महत्वपूर्ण योगदान है। देश की कोयला राजधानी धनबाद से जुड़े अत्यंत पिछड़ा गांव और कसबों में आदिवासी एवं अत्यंत गरीब परिवारों के घरों में रह रहे अनाथ बच्चों के उत्थान के प्रति रिजेंट एकेडमिक ट्रस्ट ने एक आवासीय अनाथ विद्यालय स्थापित करने हेतु प्रस्ताव समाज के समक्ष प्रस्तुत किया है। सुदूर क्षेत्रों में एक आवासीय अनाथ विद्यालय की स्थापना का निर्णय लिया है| सनद रहे कि विगत 10 वर्षों में रिजेंट एकेडमिक टीम ने विशेष उपलब्धियां अर्जित की हैं जो निम्नलिखित हैं— 1. वर्ष 2016 इस टीम से जुड़े छात्र संदीप दत्ता ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर वाद-विवाद प्रतियोगिता में शामिल होकर देश का मान बढ़ाया। वहीं, उसने थाईलैंड, दुबई समेत अन्य देशों में भारत का प्रतिनिधित्व किया। 2. वर्ष 2016 से वर्ष 2019 तक रिजेंट क्रिटिकल थिंकिंग पर आधारित शिक्षा शिविर का आयोजन धनबाद के अत्यंत पिछड़े इलाकों में किया गया । 3.वर्ष 2020 में उत्पन्न कोरोना काल में झुग्गी झोपड़ियों में रह रहे बच्चों के लिए शिक्षा प्रदान करने की दिशा में सकारात्मक कदम उठाया। 4. 25 वर्षीय 4th स्टेज कैन्सर पीड़िता मौमी चक्रवर्ती की इलाज के लिए एक लाख रूपये की आर्थिक सहायता दी गई। गरीबों के उत्थान में आगे रहने वाली इस संस्था ने इलाज की व्यवस्था में सहयोग प्रदान किया। 5. 63 वर्षीय कैंसर पीड़ित मरीज रमेश मल्हार के इलाज का खर्च रिजेंट एकेडमिक टीम के द्वारा वहन किया गया। 6.अत्यंत गरीब परिवार की बेटी गुड़िया कुमारी की शादी का पूरा खर्च एवं व्यवस्था रिजेंट एकेडमिक टीम के द्वारा वहन किया गया। 7. तीन दिव्यांगजनों को रिजेंट एकेडमिक ट्रस्ट के द्वारा इलेक्ट्रिक ट्राईसाइकिल सौंपी गई। 8.वर्ष 2026 में तीन अनाथ बच्चों ने दसवीं बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट स्थान प्राप्त किया। उन्हें प्रोत्साहित करने के लिए रिजेंट एकेडमिक ट्रस्ट के द्वारा प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया। 9.अनाथ बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य के लिए ट्रस्ट ने निजी अस्पताल के सहयोग से अनेक हेल्थ चेकअप शिविर आयोजित किया। 10.कैंसर से आसमायिक मृत रमेश मल्हार एवं ललिता देवी के श्राद्धकर्म की पूरी व्यवस्था ट्रस्ट के द्वारा सुनिश्चित की गई। 11. कैंसर पीड़ित अजित मुर्मू को प्रतिमाह 16,000 रुपये का सहयोग ट्रस्ट के द्वारा दिया जा रहा है। बोन एवं फेफड़ा कैंसर से जूझ रहे अजित आदिवासी समाज से हैं जो चौथे चरण कैंसर से पीड़ित हैं और चिकित्सकीय खर्च वहन करने में असमर्थ हैं। इन उपलब्धियों के आलोक में वर्ष 2025 में रिजेंट एकेडमिक ट्रस्ट को नेक कार्यों के लिए सम्मानित किया गया।
